सोयाबीन के आज के भाव


देश के किसानों के लिए दिल खुश कर देने वाली खबर सामने आई हैं। देश व विदेश में सोयाबीन की मांग बढ़ने के कारण व सोयाबीन की कम पैदावार के कारण देश की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन के दामों में रिकॉर्ड तेजी देखी जा रहीं हैं। खरीफ की प्रमुख फसल सोयाबीन बाज़ार में सरकार द्वारा तय


• किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी ऊपर बिक रहा है। विपणन वर्ष 2022-23 के लिए सरकार ने सोयाबीन की एमएसपी 7300 रुपए प्रति क्विंटल तय की हैं, जबकि बाज़ार में सोयाबीन का भाव 6000 से 9000 रुपए तक का चल रहा है। बीते कई सालों के बाद किसानों को सोयाबीन की उपज का अच्छा दाम मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में खाद्य तेलों की कमी के कारण इस बार सोयाबीन की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है। 

किसान भाइयों आज हम ट्रैक्टर जंक्शन की इस पोस्ट के माध्यम से देश की विभिन्न मंडियों में सोयाबीन के भाव की जानकारी आप तक साझा करेंगे।